डॉ. इरफान अंसारी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद सरफराज अहमद ने कहा कि “डॉ. इरफान अंसारी कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से आकर झारखंड में चुनाव लड़ते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब आप खुद देवघर जिला छोड़कर जामताड़ा जिला में आकर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या जामताड़ा विधानसभा में अपने लोगों की कमी थी? क्या यहां कोई नेतृत्व करने वाला नहीं था?”उन्होंने आगे कहा कि “दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने दामन में झांकना चाहिए।
ओवैसी साहब पूरे मुल्क के मुसलमानों और कमजोर तबकों की आवाज उठाते हैं — उनकी राजनीति मुद्दों और इंसाफ की बात करती है, जबकि कुछ लोग सिर्फ सियासत को अपना कारोबार बना चुके हैं।”मोहम्मद सरफराज अहमद ने कहा कि “हम जामताड़ा की जनता के बीच रहकर उनकी असली लड़ाई लड़ रहे हैं, न कि किसी और की छतरी तले सत्ता की मलाई खाने के लिए आए हैं।”
0 टिप्पणियाँ