AIMIM का सदस्यता अभियान सम्पन्न

दिनांक: 12 अक्टूबर 2025
स्थान: दिघारी मोड़, नारायनपुर, जिला जामताड़ा (झारखंड)**
आज आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का सदस्यता अभियान कार्यक्रम दिघारी मोड़, नारायनपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश सदस्यता प्रभारी डॉ. इब्राहिम जावेद साहब ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मजलिस से जुड़ें और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि AIMIM गरीबों, पिछड़ों और मज़लूमों की आवाज़ है, जो इंसाफ़ और बराबरी की लड़ाई लड़ रही है।
मोहम्मद सरफराज अहमद ने कार्यक्रम में मजलिस की विचारधारा और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि AIMIM सिर्फ़ एक सियासी पार्टी नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो संविधान की हिफाज़त और समाज के हर तबके की भलाई के लिए समर्पित है।
वहीं जिला अध्यक्ष मनीरूद्दीन अंसारी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया और कहा कि मजलिस को गाँव-गाँव, मोहल्ला-मोहल्ला तक पहुँचाना हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
मौलाना सलीम केसर ने अपने सम्बोधन में मजलिस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि AIMIM का जन्म मज़लूमों के हक़ और इंसाफ़ की लड़ाई के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि आज भी मजलिस उसी जज़्बे और मिशन के साथ काम कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन मौलाना रफाकत इम्तियाजी ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज़ में किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही, जिन्होंने AIMIM की सदस्यता लेकर पार्टी के मिशन को और मज़बूती दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ