आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को किशनगंज से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की और चुनावी माहौल को नया मोड़ दे दिया।ओवैसी ने अपने जोरदार भाषण में मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव और केन्द्र की मोदी सरकार दोनों पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि वर्षों से सीमांचल की अनदेखी करने वाले दल अब चुनावी मौके पर यहां पहुंचते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति बेहद खराब है।AIMIM प्रमुख ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई सीमांचल के हक और हुकूक की है।
उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार मजलिस को मजबूत बनाकर भेजें ताकि सीमांचल की आवाज़ विधानसभा में बुलंद हो सके।राजनीतिक हलकों का मानना है कि ओवैसी की इस पदयात्रा और आक्रामक भाषण से सीमांचल की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह सवाल अब चर्चा में है कि क्या सीमांचल से उठी AIMIM की ताकत बिहार की राजनीति की तस्वीर बदल देगी।

0 टिप्पणियाँ