मधुपुर विधानसभा के जनता की जिंदगी से कर रहे हैं खिलवाड़ झामुमो और बीजेपी- मोहम्मद सरफराज अहमद

जामताड़ा-चुनावी फायदा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भाजपा मधुपुर की जनता के साथ मौत का खेल कर उनके जीवन संग खिलवाड़ कर रही है। कोविड-19 महामारी के दिशा-निर्देश का इस चुनावी क्षेत्र में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यह बातें रविवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जामताड़ा व सारठ विधानसभा संस्थापक मोहम्मद सरफराज अहमद ने कहा। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी माहौल में जिस प्रकार जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना को चुनौती दी जा रही है, वह आम लोगों के लिए घातक सिद्ध होगी। मोहम्मद सरफराज अहमद ने कहा यह महामारी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन जिस प्रकार गणमान्य प्रतिनिधि यहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वह सबके लिए खतरनाक है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगाह करते हुए कहा है कि ईश्वर ना करें आप या आपके मंत्री, विधायक या आम जनता कोविड की चपेट में आ गए तो स्थिति क्या होगी। आपके लिए एयर एंबुलेंस से लेकर हर सुविधा उपलब्ध है, परंतु आप यह हमें बताएं न्यूज़ पेपर के माध्यम से अभी झारखंड के किसी भी हॉस्पिटल में एक बेड तक मिलना असंभव है। अगर मधुपुर की जनता इस महामारी का शिकार हुए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पास क्या विकल्प है? भोले भाले जनता की जान किस तरह बचाएंगे? मैं मधुपुर की जनता से अपील करता हूं कोविड-19 का पालन करें, मास्क लगाएं, 2 गज की दूरी जरूर बनाए रखें। यह राजनीति दल अपने चुनावी फायदे के लिए आप मधुपुर वासियों का जान लेना चाहती है। पहले अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें फिर चुनाव की ओर ध्यान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ