सरफराज बने इंडियन नेशनल लीग के देवघर जिला प्रभारी !


 सरफराज बने इंडियन नेशनल लीग के देवघर जिला प्रभारी !


संवाददाता/जामताड़ा


कर्माटांड़ : प्रखंड अंतर्गत शक्लपुर निवासी सरफराज अहमद को इंडियन नेशनल लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इब्राहिम जावेद ने देवघर जिला प्रभारी नियुक्त किया है साथ ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि 1 महीने के अंदर पार्टी के सभी विंग का विस्तार कर प्रदेश को अवगत कराएं ।

 इंडियन नेशनल लीग के देवघर जिला प्रभारी सरफराज अहमद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो मुझे दायित्व दी है संपूर्ण रूप से निर्वहन करने की कोशिश करूंगा 1 महीने के अंदर ही पार्टी के सभी विंग का विस्तार कर प्रदेश को सूचित करने का कार्य करेंगे ।

बता दें इंडियन नेशनल लीग राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी है देश के विभिन्न राज्यों में संगठन की मजबूती पर कार्य अंजाम दिए जा रहे हैं झारखंड के सभी जिलों में जल्द कमेटी गठन कर पार्टी अपने विचारधारा के साथ कार्य करने में जुट जाएगी ।



वर्तमान समय में पार्टी के नेता केरल सरकार के कई विभाग में मंत्री है यह पार्टी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और विकास के मुद्दे पर बात करती है !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ