जामताड़ा साइबर क्राइम से निपटने के लिए एकजुट हुई देश भर की पुलिस

Ranchi : तुम इतने पैसे कमाकर क्या करोगे.. जवाब- जामताड़ा का सबसे अमीर आदमी बनेंगे..ये डॉयलॉग नेटफ्लिक्स की बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज जामताड़ा का है. इसका टैग लाइन है सबका नंबर आएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि किस बात का नंबर आएगा. यहां ठगी क्रम में नंबर आने की बात हो रही है. एसी ठगी जिसके तहत सभी के साथ साइबर फ्रॉड होगा.

खैर, यह तो अपराधियों की मंशा है. इसके खिलाफ देशभर की पुलिस एकजुट हो गई है. जामताड़ा मॉडल साइबर अपराध निपनटे के लिए देश की पुलिस संयुक्त रणनीति बनाकर काम करेगी. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर टीम गठित होगी, जो एक-दूसरे की मदद करेगी. टीम में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश की विभिन्न राज्यों की पुलिस शामिल होंगीं.

 

यह फैसला दिल्ली में आयोजित विभन्न राज्यों की पुलिस व साइबर एक्सपर्ट्स के बीच हुई बैठक में लिया गया है. इस बैठक में झारखंड से एडीजे अभियान नवीन कुमार सिंह और सीआइडी एसपी अंजनी कुमार झा शामिल हुए.

 

मालूम हो कि देश में इंटरनेट के जरिये बैंकिंग का इस्तेमाल में खूब बढ़ोतरी हुई है. बड़ी संख्या में लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं. खासकर झारखंड में साइबर क्राइम फल फूल रहा है. जामताड़ा मॉडल के साइबर अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं. पुलिस तंत्र फिलहाल इतना विकसित नहीं हो पाया है, जिस वजह से अधिकांश मामले सुलझ नहीं रहे हैं और कहीं न कहीं लोग इसके शिकार हो रहे हैं.

 

जामताड़ा देश में साइबर क्राइम का गढ़ बनकर उभरा है. यहां से देश ही नहीं दुनिया के लोगों के साथ ठगी हो रही है. यह संगठित गिरोह का रूप धारण कर चुका है. देश भर की पुलिस के लिए यह परेशानी का सबब बन चुका है. अब पुलिस इसके खात्मे के लिए संगठित हो रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ