भाजपा का हेमंत सरकार से समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग।

भाजपा का हेमंत सरकार से समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग।

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने हेमंत सरकार को कहा कि इस कोरोना काल में विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हो गए स्थानीय निकाय चुनाव हुए अमेरिका में भी चुनाव हुए यहां तक की झारखंड में भी दो उपचुनाव हुए, परंतु पता नहीं हेमंत सरकार राज्य के स्थानीय पंचायत चुनाव को क्यों रोकने का प्रयास कर रही है,

मरांडी ने कहा कि पंचायत चुनाव नहीं होने पर केंद्र सरकार द्वारा विकास के लिए मिलने वाली रकम रुक जाएंगी, जिससे गांव केंद्रीय सहायता से वंचित हो जाएंगे।

बताते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस कोरोना काल के दौरान वैसे हीं पंचायत कार्य ठप हो गई है। बेरोजगारी बढ़ गई है,बड़ी संख्या में ग्रामीणों का पलायन होना शुरू हो गया है, उक्त समय पर अगर पंचायत चुनाव नहीं हुई तो बचे-खुचे लोग भी रोजगार की तलाश में गांव से पलायन को मजबूर हो जाएंगे।अतः जल्द ही हेमंत सरकार पंचायत चुनाव की घोषणा करे, अन्यथा भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ