ईशाकपुर मदरसा में AIMIM का सदस्यता अभियान बैठक संपन्न

संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

पाकुड़ जिले के ईशाकपुर मदरसा में All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा एकजुट होकर आगे बढ़ने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव और मोहल्लों तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ सकें।
बैठक में मौजूद समाज के साथियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि संगठन की मजबूती से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ