ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक हाशिया कॉलोनी हजारीबाग में जिला महासचिव मोहम्मद आफताब आलम के आवास पर हुई

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक हाशिया कॉलोनी हजारीबाग में जिला महासचिव मोहम्मद आफताब आलम के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महमूद आलम ने की जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की हजारीबाग जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी बनाई जाएगी जिसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई ।

जिनमें बरही, बरकट्ठा, चलकुसा प्रखंड के प्रभारी जिला महासचिव मोहम्मद आफताब आलम को दी गई सदर, कटकमसांडी, कटकमदाग प्रखंड का प्रभारी जिला सचिव नईम अंसारी को दी गई, बिष्णुगढ़ के प्रभारी नासिर हुसैन को दी गई, टाटीझरिया प्रखंड के प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष मौलाना तय्यब को दी गई, इचाक प्रखंड के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज दी गई, चौपारण प्रखंड की जिम्मेदारी जावेद अख्तर को दी गई, बड़कागांव एंव चुरचू प्रखंड के प्रभारी इनामुल अंसारी को दी गई, पदमा प्रखंड सचिव नईम जावेद को प्रभारी बनाया गया इस बैठक में दर्जनों लोग उपस्थित होकर अपना अपना विचार दिये ।

 बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मिस्बाउल इस्लाम, द्वारिका महतो, जहांगीर अंसारी, सुलेमान अंसारी, जीशान आलम, अन्य उपस्थित रहे बैठक में शमीम अंसारी, मिनहाज अंसारी, मुबारक हुसैन, अजमल अंसारी, जावेद अख्तर, नईम जावेद, द्वारिका महतो, मदन राम, लियाकत अंसारी जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष महमूद आलम को पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर किय गया और साथ ही साथ श्री द्वारिका महतो डीएम के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ